Varanasi News: चितईपुर अखरी सड़क की बदहाली दूर करने को सीएम से गुहार
वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चितईपुर-अखरी बाइपास मार्ग की जर्जर स्थिति और जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान लॉन संचालकों ने आवाज उठाई है। वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को डीएम कार्यालय समेत पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार को सौंपा। लॉन संचालकों के अनुसार चितईपुर एवं अखरी बाइपास मार्ग पर प्रतिदिन लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल ने कहा कि लंबे समय से यह सड़क बेहद खराब है। बारिश के दौरान पैदल भी चलना मुश्किल हो गया था। अब इस सड़क की तत्काल मरम्मत होनी चाहिए। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने कहा कि बरेका, चितईपुर मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को प्रतिदिन परेशानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.