वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हाशिमपुर में 22 जून को सड़क हादसे में घायल वाहन चालक धर्मेंद्र पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। लगभग डेढ़ महीने बाद मृतक की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। संजू देवी ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना देने के बावजूद वाहन चालक के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। संजू देवी के अनुसार उनके पति धर्मेंद्र पटेल वाहन चालक थे। 22 जून की शाम करीब चार बजे वह मोटरसाइकिल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। हाशिमपुर के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर धर्मेंद्र को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने...