वाराणसी, नवम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में छात्र के प्रवेश और परिणाम संबंधी गड़बड़ी का एक अजब मामला सामने आया है। बुधवार को शिकायत लेकर केंद्रीय कार्यालय पहुंचे बीएससी कृषि के छात्र ने बताया कि चार साल तक उसने परीक्षा दी और रिजल्ट भी जारी हुआ। अब जब वह अपनी डिग्री निकालने पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसका प्रवेश गलत पाठ्यक्रम में हो गया, उसे बायो की जगह मैथ्स की पढ़ाई करनी थी। बीएससी कृषि के छात्र निर्मित यादव के साथ बड़ी संख्या में छात्र भी पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। छात्र ने बताया कि उसका पंजीकरण सत्र 2022-26 का है। वह चार साल तक बायोलॉजी विषय की पढ़ाई करता रहा और विश्वविद्यालय की ओर से उसका रिजल्ट भी ...