वाराणसी, नवम्बर 15 -- रोजगार मेलों में युवाओं को मिले नौकरी के प्रस्ताव Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर योगी सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 3, 5, 13 और 14 नवंबर को आयोजित चार वृहद रोजगार मेलों के माध्यम से कुल 4,003 अभ्यर्थियों को नौकरी के प्रस्ताव मिले। इन मेलों में 311 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जबकि रोजगार पाने की उम्मीद लेकर 11,662 अभ्यर्थी शामिल हुए। खास बात यह रही कि चयनित युवाओं को अधिकतम 4.20 लाख रुपये सालाना पैकेज तक का ऑफर मिला। वहीं, 333 महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि चारों मेलों में बड़ी संख्या में कंपनियों और अभ्यर्थियों की भागीदारी रही। इससे यु...