Varanasi News: चाय की दुकान पर ऑनलाइन जुआ खेलते 11 गिरफ्तार
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा पुलिस ने गुरुवार रात लल्लापुरा में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे ऑनलाइन जुए का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाग्यश्री ऐप के जरिए जुआ खेल रहे थे। मौके से 5800 रुपये और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में लल्लापुरा निवासी अरशद, राकेश कुमार, इश्तियाक, रवींद्र कुमार, वसीम, राम किशुन यादव, मो. अली अंसारी, छावनी के होटल इंडिया के पास के निवासी राजू पटेल, सेवापुरी के नेवादा निवासी महेंद्र पटेल, मंडुवाडीह के आदर्शनगर निवासी मनोज निगम, मिर्जापुर के दामोदरपुर निवासी बबलू राजभर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.