वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भेलूपुर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को 28वें चातुर्मास का कलश स्थापना महोत्सव संपन्न हुआ। मुनि धर्मसागर और भावसागर महाराज के सानिध्य में मांगलिक क्रियाएं हुईं, अभिषेक एवं विशिष्ट मंत्र शांति धारा संपन्न हुई। मुनि भावसागर ने कहा कि कलश जीवन, ज्ञान, समृद्धि, समग्रता का प्रतीक है। सभी मांगलिक कार्यो में मंगल कलश का महत्व होता है। यह बल, आयु, आरोग्य-ऐश्वर्य की वृद्धि, विघ्न की शांति, पुण्य की प्राप्ति तथा कार्य की सिद्धि हो-ऐसा मंत्र बोलकर स्थापित किया जाता है।मुनि धर्मसागर ने कहा कि चातुर्मास में कलश स्थापना केवल एक रस्म नहीं है। इसके पीछे धर्म, विज्ञान और सामाजिक कारण सभी जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच मना जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव कलश ज्ञ...