वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय दीपांशु राय की मंगलवार भोर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके साथ रहने वाले कुश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। कुश सोनारपुरा का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने पिछले वर्ष आपसी सहमति से विवाह कर लिया था। कुश साड़ी और लहंगा पहनकर पत्नी की तरह रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के आदी थे और नशे की हालत में अक्सर उनके बीच विवाद और मारपीट होती थी। घटना के बाद आरोपी ने सबसे पहले 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन कर सूचना दी। यह भी पढ़ें- मियां-बीवी के बीच सड़क जमकर हुई मारपीट, झगड़े के बाद पति ने की खुदकुशी, पत्नी भी फांसी पर लटकी एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी कारणवश लौ...