Varanasi News: चाइनीज मांझा गले में फंसने से डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, मौत
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर रविवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। बाइक चलाते समय अचानक मांझा गले में फंस गया। इससे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुनील कुमार नागपुरी पुत्र कृष्ण दास नागपुरी, निवासी चौखंभा, थाना चौक के रूप में हुई है। जैतपुरा पुलिस के अनुसार सुनील कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से बाइक लेकर गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। मांझे से बचने के लिए उन्होंने हड़बड़ी में बाइक संभालने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सुनील ने हेलमेट नहीं पहना था। डिवाइडर से टकराने के कारण उनके सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.