Varanasi News: चहेते ठेकेदार के लिए सक्षम फर्म का टेंडर रद्द
वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत वितरण मंडल प्रथम (जौनपुर) के अफसरों पर चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए सक्षम फर्म का टेंडर रद्द करने का आरोप है। बीएलआर ब्रदर्स एंड एसोसिएट के प्रोपराइटर कुंवर दिवेश सिंह ने बताया कि सारे कागजात सही होने के बाद भी उन्हें ठेका नहीं मिला। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभू कुमार से शिकायत के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया।
शिकायत और दबाव एमडी को दिए गए शिकायती पत्र में प्रोपराइटर ने बताया कि विद्युत वितरण मंडल प्रथम (जौनपुर) ने टेंडर निकाला। उनकी फर्म बीएलआर ब्रदर्स एंड एसोसिएट और कई अन्य प्रतिष्ठानों ने आवेदन किया। उन्होंने सारे कागजात ऑनलाइन अपलोड किए। जांच-पड़ताल में वे सभी सही पाये गए। बावजूद इसके अफसरों ने चहेते ठेकेदार से साठगांठ कर उनकी फर्म को अयोग्य घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.