वाराणसी, नवम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम का सिविल विभाग फिर चर्चा में है। विभाग के दो वरिष्ठ अभियंताओं का ऑडियो रविवार को वायरल हुआ। यह करीब दस मिनट का है। इसमें दोनों अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर दिलाने के लिए दूसरे पर दबाव बनाते सुने जा रहे हैं। वे उससे टेंडर वापस लेने की बात कर रहे हैं। दोनों ने उसे कड़े शब्दों में हिदायत भी दी। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' दोनों वरिष्ठ अभियंताओं के वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि पीड़ित ठेकेदार ने दोनों वरिष्ठ अभियंताओं की शिकायत पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से की थी। साक्ष्य के रूप में उसने बातचीत का ऑडियो दिया। इसके बावजूद दोनों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वायरल ऑडियो में दोनों अभियंता पीड़ित ठेकेदार को भिखारीपुर हाइडिल ...