Varanasi News: घाट संध्या में हुआ वादन और नृत्य
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस की घाट संध्या में रविवार को कोलकाता के युवा कलाकार सौपर्णो घोष का वायलिन वादन हुआ। उन्होंने वादन से श्रोताओं को प्रभावित किया। उनके साथ तबला पर संगत सुमन सरकार ने की। सुनिधि पाठक ने कथक नृत्य किया। सुरगंगा के आयोजक आलोक पारिख, धर्मवीर यादव, पीके श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार केसरी, अपराजिता केसरी ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजन सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा, स्वागत डॉ. प्रेमनारायण सिंह, संचालन सीमा केसरी और धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुमार केसरी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.