Varanasi News: घर में मृत मिला सफाईकर्मी, हत्या का आरोप
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के गोलाघाट में शनिवार को सफाईकर्मी विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला। परिजनों के अनुसार विनोद के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि रात में कुछ लोगों ने विनोद के साथ मारपीट की थी, उसकी हत्या की गई है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं सुनी गईं। उसके छोटे भाई राजा कुमार ने आदमपुर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि विनोद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.