Varanasi News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी, सितम्बर 19 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाददाता। भुवालपुर गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भुवालपुर निवासी बबीता देवी के अनुसार वह गांव में किराए के मकान में रहती हैं। 18 सितंबर को उनके पति मजदूरी करने गए थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे अमरजीत बिंद और सरजू बिंद जबरन घर में घुस आए और छेड़खानी करते हुए ब्लाउज फाड़ दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित मौके से भाग निकले। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पत्नी को अकेला पाकर घर में घुसे, छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.