वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी के मामले में आरोपी राजेश गुप्ता को रविवार को जवाहर नगर मार्केट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पड़ाव (चंदौली) के रतनपुर का निवासी है। इंस्पेक्टर सिगरा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर कैंट, सिगरा, जैतपुरा, चेतगंज, भेलूपुर थानों में एनडीपीएस एक्ट, चोरी समेत अन्य कई आरोपों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...