वाराणसी, नवम्बर 19 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। अक्षय नवमी पर बुधवार को लोगों ने लोककल्याण और निरोगी रहने की कामना के साथ आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना की। लोगों ने इसके नीचे शुद्ध और सात्विक भोजन करके परंपरा का निर्वाह किया। हालांकि इस बार आंवले के पेड़ कम होने से लोगों ने गमले में रखकर परंपरा निभाई। उन्होंने भगवान विष्णु की आरती की। इस दौरान फल-फूल और प्रसाद के साथ परिवार को रोगमुक्त रखने के साथ सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयुर्वेद की मानें तो आंवले में पित्त दूर करने का गुण होता है। उसके पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अक्षय नवमी पिंडरा, फूलपुर, कठिरांव, सिंधोरा, मंगारी, औराव, ओदार, खालिसपुर समेत कई जगह अक्षय नवमी पर आंवले की पूजा-अर्चना की गई। यह भी...