Varanasi News: गोशाला में लगी आग, हजारों का नुकसान
वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: कछवांरोड (वाराणसी)। छतेरी गांव (मिर्जामुराद) के पास गुरुवार को बंद पड़े गोशाला में आग लग गई। देख-रेख करने वाले रामजतन गोंड की नजर पड़ी तो ग्रामीणों को बुलाया। पास के नलकूप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। इस बीच मिर्जामुराद पुलिस और अग्निशमन टीम दमकल वाहन के साथ पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब एक घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गोशाला में उपले, भूसा, लकड़ी, खटिया और कुछ घरेलू समेत झाड़ू बनाने वाला सामान समेत अन्य सामान राख हो गया। लगभग 40 हजार रुपया का नुकसान हुआ। घटना का कारण पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.