वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा शोभायात्रा में 'शहीद यदुवंशी' झांकी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी। वर्ष 1962 में चीन युद्ध के समय 119 यदुवंशियों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। काशी के वीरों पर आधारित झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल होंगी। इनमें लहुराबीर, बेचूबीर और बचऊबीर प्रमुख होंगे। यह जानकारी गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव और महामंत्री प्रकाश यादव ने शनिवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंद्रपुरा में गोवर्धन पूजा पर होगा दो गोला प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव वि...