Varanasi News: गोला दीनानाथ वार्ड में विधायक ने सफाई की
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गोला दीनानाथ वार्ड में स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, क्षेत्र भ्रमण और पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या निस्तारण के लिए उनके सुझाव भी सुने। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। विधायक के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान की शृंखला में रविवार को कबीर नगर स्थित सामुदायिक भवन में जन चौपाल लगेगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। उनका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.