वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने गृहकर, जलकर व सीवरकर में 10 व 12 प्रतिशत की छूट की समयसीमा बढ़ा दी है। भवन स्वामियों को अब 31 जुलाई तक टैक्स में छूट मिलेगी। पहले छूट प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सर्वसम्मति से छूट की मियाद को बढ़ाने का निर्णय लिया है।शहर के 2.33 लाख भवन स्वामियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात मई से छूट शुरू की गई थी। ऑफलाइन टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत और ऑनलाइन भुगतान पर 12 प्रतिशत छूट मिल रही है। भवन स्वामियों को नगर निगम के आधिकारिक वाट्सएप चैटबॉट नंबर 8601872601 से भी टैक्स जमा करने का विकल्प दिया गया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: 31 जुलाई तक टैक्स जमा करने वालों को मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट इसमें तुरंत डिजिटल बिल प्राप्त हो जाता ह...