वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: ​वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अगर आपने अब तक अपने मकान का बकाया टैक्स जमा नहीं किया है, तो सावधान हो जाइए। नगर निगम से मिलने वाली छूट का समय तेजी से बीत रहा है। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की मियाद खत्म होते ही नगर निगम शिकंजा कसेगा। बकायेदारों के घर कुर्की का नोटिस पहुंचेगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि ओटीएस का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। उसके बाद किसी को मोहलत नहीं मिलेगी। जो भवन स्वामी 15 नवंबर तक अपना पंजीकरण करा लेंगे, उन्हें 31 दिसंबर तक टैक्स जमा करने पर ओटीएस का पूरा लाभ मिलेगा। यदि 15 नवंबर तक पंजीकरण न कराने वाले भवन स्वामियों को मूल बकाये के साथ पूरा सरचार्ज देना होगा। उन्होंने बताया कि बकायेदारों को एसएमएस और फोन कॉल के माध्यम से लगातार सचेत भी किया जा...