वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सोने की गिरवी रखी अंगूठी वापस मांगने पर युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। कैंट पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोविंदपुरा चौक के आरजू सेठ ने पुलिस को बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसने अपनी सोने की अंगूठी एक परिचित के पास गिरवी रखी थी। इस दौरान वह नियमित रूप से ब्याज का भुगतान करता रहा। 2 अगस्त को जब उसने अपनी अंगूठी वापस लेने की बात कही तो आरोपी ने उसे पांडेयपुर के मॉडल शॉप के पास बुलाया। रविवार रात करीब नौ बजे वह पांडेयपुर पहुंचा तो वहां आरोपी अपने भाइयों-कृष्ण सेठ, गोलू सेठ और पंकज सेठ के साथ पहले से मौजूद था। आरोप है कि अंगूठी छुड़ाने के लिए रुपये लाने की बात पूछने के बाद चारों ने उसके साथ मारपीट की।

हिंदी हि...