वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित मेजर वर्कशॉप से भेजे गए ट्रांसफार्मरों के गारंटी अवधि में जलने की जांच होगी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार ने 'हिन्दुस्तान' में तीन अक्तूबर को 'बिना लोड के गारंटी अवधि में तीन ट्रांसफार्मर दग गए' शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया है। वर्कशॉप के जिम्मेदार अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, वर्कशॉप के अभियंताओं का दावा है कि सिर्फ चौकाघाट में ही गारंटी अवधि वाले ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। दूसरे डिविजनों में ऐसी शिकायत नहीं आ रही है। जबकि, सूत्रों ने बताया कि दूसरे डिविजनों में भी कई ट्रांसफार्मर गारंटी अवधि में जल गए थे लेकिन वितरण और वर्कशांप के अभियंताओं ने मामलों को दबा दिया। उल्लेखनीय है कि वर्कशॉप से मरम्मत के बाद च...