वाराणसी, नवम्बर 23 -- मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मुलायम सिंह यादव गरीबों, वंचितों, किसानों, छात्रों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के मसीहा थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के रक्षामंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सदा याद किया जाता रहेगा। ये बातें मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को सपा महानगर की ओर से अयोजित समारोह में अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहीं। शिवपुर स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि नेताजी देश के रक्षा मंत्री रहते हुए पड़ोसी देशों को सीमा पर जाकर सैनिकों से कहा कि कोई भी देश गलत नीयत से भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो युद्ध दुश्मन की धरती पर होगा। मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा नेताजी पार्टी को एक परिवार की तरह चलाते थे। का...