Varanasi News: गबन में पूर्व प्रधान और सचिवों को नोटिस
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: चिरईगांव। बीकापुर ग्राम पंचायत में वर्ष 2014-16 में शौचालय निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने और डस्टबिन खरीद में गबन का खुलासा होने के बाद पूर्व प्रधान और चार पंचायत सचिवों को अधिभार नोटिस जारी किया गया। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की जांच में विभिन्न मदों में कुल 783980 रुपये का गोलमाल किया गया। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर पूर्व ग्राम प्रधान नंदलाल राम, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव काशीनाथ सोनकर, उमाकांत पांडेय, कृपाशंकर गौड़ और कमलेश कुमार सिंह को पंचायतराज अधिनियम की धारा 27(1) के तहत अधिभार नोटिस जारी किया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे एक हफ्ते में डीपीआरओ कार्यालय में स्पष्टीकरण दें। ऐसा न करने पर उनसे वसूली का आदेश जारी किया जाएगा। बता दें कि बीकापुर गांव निवासी सहदेव तिवारी ने पूर्व ग्राम प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.