वाराणसी, अक्टूबर 11 -- नमो घाट पर फिटनेस और नशा मुक्ति का संदेश Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नमो घाट पर रविवार सुबह करीब छह बजे फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 94वें संस्करण का आयोजन हुआ। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया नमो घाट पर गदा और जोड़ी फेरी। युवाओं और आइची-नागोया एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ संपूर्णानंद संस्कृत विवि तक करीब साढ़े पांच किलोमीटर साइकिल चलाई। उन्होंने नशा मुक्ति का संदेश दिया। नमो घाट पर डॉ. मांडविया ने युवाओं से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। नशा मुक्त भारत' की शपथ दिलाई। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने तथा नशा-मुक्त पीढ़ी बनाने के सामूहिक संकल्प को दोहराया। इस कार्यक्रम में 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के व...