वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। शिवपुर थाना क्षेत्र के बेलवरियां में बुधवार सुबह खाली प्लॉट में बने गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान समाचार पत्र विक्रेता रवि के भाई अभय के पुत्र आशु पटेल के रूप में हुई है। शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बेलवरियां में एक खाली प्लॉट में गड्ढा खोदकर उसे खुला छोड़ दिया गया था। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया था। बुधवार सुबह करीब छह बजे से आशु लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घर के पास खाली प्लॉट में बने गड्ढे में उसका शव मिला। बालक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...