Varanasi News: गजोखर उपकेंद्र पर बिजली के लिए बवाल, ग्रामीण भिड़े
वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाददाता। वाराणसी जोन प्रथम के गजोखर उपकेंद्र पर रविवार रात ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। तीन दिन से आपूर्ति ठप होने से उपकेंद्र पर धरना देने पहुंचे ग्रामीणों को दूसरे गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। इसमें आधा दर्जन को चोटें आईं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से दो गांव में तनाव हो गया है। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। हालांकि, देर रात तक बिजली विभाग का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। यह भी पढ़ें- Varanasi News: आंधी-पानी से 100 से ज्यादा पोल, ट्रांसफॉर्मर भी जले बिजली की समस्या आंधी-बारिश के बीच बिजली के पोल गिर गए थे। तार टूटकर गिर गए थे। इसके कारण गजोखर उपकेंद्र के हिरामनपुर फीडर से जुड़े भगवतीपुर, नाथपुर, तेलारी, शाहपुर और मंझवा गांवों में तीन दिन से सप्लाई ठप है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.