वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी।​ नगर निगम की टीम ने शनिवार को अस्सी घाट के सामने गंगा से जलकुंभी की सफाई के लिए विशेष ​अभियान चलाया। घाट के किनारे जमा जलकुंभी को बाहर निकालकर किनारे लगाया गया, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। नगर निगम ने शहर की सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी गंगा-वरुणा को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया है। ​ सफाई अभियान को गति देने के लिए निगम आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लेगा। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गंगा और वरुणा में तेजी से जलकुंभी साफ कराने के लिए जल्द ही 'ट्रैश बोट मशीन' उतारी जाएगी। उसके जरिए नदियों के बीच से जलकुंभी और तैरते हुए कचरे को कम समय में आसानी से निकाला जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...