वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। भारी बारिश की वजह से गंगा में बढ़ाव रविवार को भी जारी रहा। पांच सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार रही। इससे अब गंगा के साथ वरुणा के तटवर्ती लोगों में हलचल बढ़ गई है। गंगा किनारे के साफ-सुथरे घाट फिर से बाढ़ के आगोश में आने लगे हैं। नदी किनारे के लोगों में चिंता एक बार सताने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़े के मुताबिक रात्रि आठ बजे जलस्तर राजघाट स्थित गेज पर 66.52 मीटर पर है। हालांकि अभी राहत की बात यह है कि बाढ़ का पानी अभी चेतावनी बिंदु 3.7 औऱ खतरा का निशान 4.7 मीटर नीचे है। वहीं करीब एक मीटर पानी ऊपर आते ही गंगा का वरुणा में पलट प्रवाह दोबारा प्रारम्भ हो जाएगा। गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ाव से तट पर पहुंचे तर्पण करने वालों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। आपदा विभाग के मुताबिक केन, बेतवा और ...