Varanasi News: गंगा मं बड़ी नावों और बजड़ों का संचालन शुरू
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद शुक्रवार से बड़ी नावों और बजड़ों संचालन शुरू हो गया। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सुबह छह से शाम पांच बजे तक की छूट दी गई है। अभी छोटी और चप्पू वाली नावें नहीं चलेंगी। बताया कि गुरुवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 65.66 मीटर था। प्रवाह की गति पहले से कम हुई है। इसलिए बड़े बोट और बजड़ों के संचालन की अनुमति दी गई है। छोटी एवं चप्पू (हाथ) से चलने वाली नावों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। जलस्तर में और कमी आने पर उनको अनुमति दी जाएगी। बताया कि रात में नाव संचालन पर पाबंदी है। साथ ही, सभी यात्रियों को नाव में चढ़ने से लेकर उतरने तक लाइफ जैकेट पहनाने, बोट में रस्सा रखने को कहा गया है। जल पुलिस की ओर से निर्धारित सभी सुरक्षा नियमों एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.