Varanasi News: गंगा के ऊपर से होकर गुजारे तीन लड़ाकू विमान
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाात। काशी में गगा किनारे अक्तूबर में होने वाले वायु सेना के एयर शो की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को तीन लड़ाकू विमान मंडराते दिखे। सुबह इन विमानों को गंगा के ऊपर से गुजरते देख लोग इन्हें अपने कैमरों में कैद करने लगे। घाट के साथ ही लोग छतों पर निकल आए। नमो घाट पर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में वायु सेना एयर शो कराएगी। इसके लिए घाट और बाबतपुर एयरपोर्ट दोनों जगह तैयारियां चल रही हैं। इस शो में 100 विमान अपने करतब दिखाएंगे। पांच दिन अभ्यास होगा। इसकी तैयारियों को लेकर नमो घाट पर सैन्य अफसर बीच-बीच में आते रहते हैं। शनिवार को लड़ाकू विमानों को काशी में गंगा के ऊपर से गुजारा गया। विमानों की गर्जना सुन लोग घर से बाहर छतों पर निकल आए। लड़ाकू विमान देख लोगों के मन में तरह-तरह की जिज्ञासा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.