Varanasi News: गंगा की लहरों पर शौर्य का ज्वार
वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एयर शो के अंतिम दिन, रविवार को गंगा की लहरों पर वायु सेना के 'युद्धवीरों' का शौर्य ज्वार बन कर उभरा तो घाटों के किनारे देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। अस्सी से लेकर नमो घाट, लगभग आठ किमी की दूरी में ज्यादातर घाट शो देखने वालों से ठसाठस दिखे। गंगापार रेती पर भी हजारों दर्शक जमा थे। भीड़ में किशोर-युवाओं के साथ महिलाओं की अधिक संख्या नजर आई। वायु सेना के तीन दिवसीय ऐतिहासिक एयर शो के शुरुआती दो दिनों के दौरान दर्शकों की भीड़ क्रमश: बढ़ती गई यानी 22 अक्तूबर की तुलना में 24 को अधिक भीड़ नजर आई। जबकि, 25 अक्तूबर को उन दो दिनों की तुलना में कई गुना अधिक दर्शक गंगा घाटों के एक छोर से दूसरे छोर तक नजर आए। घरों में परिवारों ने रविवार को यादगार बनाने की तैयारी सुबह से ही शुरू कर दी थी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.