वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। गंगा का जलस्तर गुरुवार को एक बार फिर स्थिर हो गया है। मंगलवार रात्रि से इसमें घटाव होने लगा था। बुधवार को भी धीरे-धीरे घटाव हो रहा था। आपदा प्रबंधन विभाग की मानें तो ऊपरी इलाकों में बारिश न होने से जलस्तर स्थिर हो गया है, लेकिन अब बढ़ने की संभावना बनी है। विभाग के मुताबिक बुधवार की रात्रि तक जलस्तर कम हो रहा था। हालांकि रफ्तार काफी कम थी। सुबह 10 बजे के बाद पानी स्थिर हुआ तो राजघाट स्थित मीटर गेज पर जलस्तर 63.57 मीटर पर था। रात्रि आठ बजे तक स्थिरता बरकरार रहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों के माथे पर चिंता भी दिखने लगाी है। वहीं, 24 घंटे पहले ही नाव का परिचालन शुरू कराने से लोगों ने गुरुवार को राहत महसूस की। खासकर, पर्यटक और शिवभक्तों ने गंगा के जरिए एक-दूसरे घाटों की यात्रा की। गौरतलब है कि वर्तम...