वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: पिंडरा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को परिषदीय-प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में विविध अयोजन किए गए। रमईपट्टी कंपोजिट स्कूल में कला अनुदेशिका प्रतिमा देवी और गृह शिल्प अनुदेशिका स्नेहा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बच्चों ने मिट्टी के खिलौने, मूर्तियां और कलाकृतियां बनाईं। बाल संसद के पदाधिकारियों ने विद्यालय में विकसित औषधीय पौधों की जानकारी साझा की। इको क्लब के बच्चों ने किसान अनिता देवी से कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया समझी। खेल अनुदेशक जय हिंद कन्नौजिया के मार्गदर्शन में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें आंचल प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और अजय तृतीय रहे। मंगारी, थानारामपुर, बाबतपुर, फूलपुर और सुरही स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं जमापुर, पिंडरा और थानारामपुर प्राथमिक विद्या...