Varanasi News: खेतों में कम कीटनाशक डालें किसान
वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: जक्खिनी, संवाद। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) की ओर से गुरुवार को नरायनपुर (मिर्जापुर) के बगही गांव में खेत बचाओ अभियान शुरू किया गया। इसमें किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने उन्नत तकनीक अपनाने के लिए किसानों को जागरूक किया। बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करनाल (हरियाणा) में बुधवार को राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान की शुरुआत की थी। बगही गांव के कार्यक्रम में सब्जी उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। वैज्ञानिक विधि से सब्जियों की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया गया। उन्हें मिट्टी का स्वास्थ्य जानने, संतुलित पोषण प्रबंधन और जैविक खेती करने के तरीके बताए गए। उनसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.