वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के दौरान बागेश्वरी देवी वार्ड का दौरा किया। कई जगह कूड़े का ढेर और बिना सुरक्षा प्रबंध के खुले में ट्रांसफार्मर रखे जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर अभियंता और नगर निगम जोन के कर्मचारियों को फटकार लगाई। उनके आदेश के बाद कूड़े के ढेर हटाए गए। खुले में रखे गए ट्रांसफार्मरों को जालियों से ढंकने की प्रक्रिया शुरू हो गई। लोगों ने उनसे लटकते तार, जर्जर पोल, गलियों में पटिया उखड़ने और दूषित पेयजलापूर्ति की शिकायत की। उन्होंने तत्काल समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने उनसे बागेश्वरी देवी मंदिर और गोपाल व्यायामशाला पर टीन शेड लगवाने का अनुरोध किया।...