Varanasi News: खालिसपुर पुल से युवक ने वरुणा नदी में कूदा, मौत
वाराणसी, जुलाई 23 -- Varanasi News: सारनाथ। खालिसपुर पुल से एक अज्ञात युवक वरुणा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को युवक के शव को बरामद कर लिया। स्थानीय पुलिस ने शव का शिनाख्त करने की कोशिश की। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को शिवपुर स्थित मर्चरी में रखवा दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली कि एक लगभग 35 वर्षीय युवक वरुणा नदी में छलांग लगा दी है। रात में पुलिस स्थानीय गोताखोरों को लेकर पहुंची। गोताखोर रात में वरुणा नदी में नहीं उतरे। सुबह स्थानीय गोताखोरों ने युवक के शव की तलाश की शव न मिलने पर एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। लगभग घंटा भर मेहनत करने के बाद टीम ने युवक के शव को बाहर निकाला। युवक मैरून कलर का टी शर्त एवं काला रंग का लोअर पहने हुए था। युवक के शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.