Varanasi News: खाद संकट और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ धरना
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। खाद संकट और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ता मुखर हैं। उन्होंने मंगलवार को शास्त्री घाट पर धरना देकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) कर्मवीर सिंह को सौंपा। मांग की कि खाद और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का संकट दूर किया जाए। ऐसा न होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि अभी धान रोपाई का समय है। साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। बाजार में उन्हें महंगे दाम पर उर्वरक खरीदना पड़ता है। इससे उनके ऊपर दोहरी मार पड़ती है। कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल-डीजल लोगों के दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अपनादल कमेरावादी ने किया प्रदर्शन उनकी ईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.