वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। रुस्तमपुर गांव (चौबेपुर) में पेय पदार्थ पीने से पांच बच्चों के बीमार होने पर प्रशासन गंभीर है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम मंगलवार को रुस्तमपुर पहुंची। उसने पेय पदार्थ के तीन सैंपल जांच के लिए भेजे। बता दें कि दलित बस्ती में सोमवार को दिलीप कुमार के बच्चे अशोक, आनंद, जाह्नवी, अजय और सरवन की बेटी जूली पेय पदार्थ पीने से बीमार हो गई थी। बच्चों ने स्थानीय दुकानदार अनिल कुमार गुप्त से पेय पदार्थ खरीदा था। नरपतपुर सीएचसी से बीमार बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम में रत्नेश कुमार, सच्चिदानंद राय और सुनील कुमार पटेल ने सैंपल लिये। जिला अभिहित अधिकारी एवं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कौशलेंद्र शर्मा ने बताया...