वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीडब्ल्यूडी की स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, दो पक्षों की विवादित भूमि का मामला या कोई अन्य बाधा हो तो खातेदार और किसानों से समन्वय बनाकर रजिस्ट्री कराएं। उन्होंने कहा कि इन सब प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब न करें और निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य शुरू कराएं। राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में एसडीएम से सहयोग लेने के निर्देश दिए। कहा कि परियोजनाओं की नियमित और प्रभावी मॉनीटरिंग करें ताकि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जा सकें। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...