वाराणसी, नवम्बर 21 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीश्याम मंडल की ओर से लक्सा स्थित मंदिर में कार्तिक शुक्ल एकादशी, शुक्रवार को श्रीश्याम प्रभु का श्रद्धा और उल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। खाटू श्याम का रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार किया गया। पूरे दिन विविध अनुष्ठान के बाद रात्रि में आठ बजे से भजनों का दौर शुरू हुआ। मध्य रात्रि में मलाई केक काटकर श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। प्रभु को मक्खन मिश्री का भोग लगा भक्तों में वितरित किया गया। इससे पूर्व निशान शोभायात्रा के अंतिम दिन श्याम भक्त परंपरागत रूप से मैदागिन स्थत पातालेश्वर मंदिर से ध्वजाएं लेकर निकले। शोभायात्रा बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- Varanasi News: खाटू श्याम का मनाया गया जन्मोत्सव वहां...