वाराणसी, सितम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए छह जनवरी से 31 अगस्त तक चले निरंतर पुनरीक्षण में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 63365 हो गई है। जबकि छह जनवरी को अंतिम प्रकाशित नामावली में 61544 वोटर थे। इस तरह 1821 वोटर बढ़ गए। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से दी जानकारी के मुताबिक इस खंड निर्वाचन के लिए आठों विधानसभा क्षेत्रों में 21 मतदान केंद्र (73 मतदेय स्थल) बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में उक्त तिथि तक कुल 7586 मतदाता हो गए हैं। जबकि छह जनवरी तक कुल निर्वाचकों की संख्या 7532 थी। इस खंड के लिए 54 निर्वाचक बढ़े हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: दो मतदेय स्थल प्रस्तावित, पांच के नामों में संशोधन इसके लिए 21 मतदान केंद्र और इतने ही मतदेय स्थल बनाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक अभी 29 सितम...