वाराणसी, अक्टूबर 9 -- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिला और महानगर कांग्रेस की तरफ से गुररुवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध पदयात्रा निकाली गई। मैदागिन स्थित राजीव गांधी प्रतिमा से चली पदयात्रा लहुराबीर आजाद पार्क होते हुए क्वींस कॉलेज के मुख्य द्वार तक पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्वींस कॉलेज के मुख्य द्वार पर मां गंगा के जल का छिड़काव कर शुद्धीकरण कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बनारस के क्वींस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। जहां से शिक्षा और संस्कार मिले, आज उनके कार्यों से उस काशी और क्वींस कॉलेज की प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र...