वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। आजमगढ़ में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गुरुवार को वाराणसी मंडल की टीम विजयी बनी। टीम ने आजमगढ़ को 90 रन से हराया। कोच अमल चतुर्वेदी ने बताया कि वाराणसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाए। निखिल प्रताप सिंह ने 64 और अथर्व ने 40 रन का योगदान दिया। आजमगढ़ की टीम 8.2 ओवर में सात विकेट पर 26 रन ही बना सकी थी। इस बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण डकवर्थ एंड लुइस की नियम के अनुसार वाराणसी का स्कोर 116 रन कर दिया गया। इस आधार पर वाराणसी की टीम को 90 रन से विजयी घोषित कर दिया गया। वाराणसी टीम के कप्तान अजय उपाध्याय ने तीन विकेट, सारंगनाथ त्रिपाठी और दीपक ने दो-दो विकेट चटकाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...