वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। पंजाब नैशनल बैंक के अंचल कार्यालय वाराणसी की ओर से बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान एवं इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 'पीएनबी खेल उत्सव' का रविवार को समापन हुआ। शुभारंभ शनिवार को उप अंचल प्रबंधक हरविंदर सिंह रंधावा ने किया था। प्रतियोगिता में वाराणसी अंचल अंतर्गत विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स, विभिन्न इनडोर खेलों, क्रिकेट एवं फुटबॉल सहित अनेक खेल हुए। क्रिकेट में गोरखपुर मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रायबरेली मंडल की टीम उपविजेता रही। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि कर्मचारियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग एवं टीम भावना के विकास में भी महत्त्वपूर्ण भू...