Varanasi News: कोनिया में युवक की हत्या में आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया इलाके में 27 वर्षीय अंकित राजभर के सिर पर सिलेंडर से वार कर हत्या में पुलिस ने आरोपी किशन उर्फ बुढ़वा विश्वकर्मा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने कार्यालय में घटना का खुलासा किया। बताया कि आरोपी पड़ाव चौराहे के पास से पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले नशे में विवाद के दौरान अंकित ने उससे मारपीट की थी, इसी रंजिश में उसने मारपीट के दौरान छोटे गैस सिलेंडर से सिर पर वार कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.