वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोदोपुर (डोमरी) क्षेत्र के लगभग 350 बीघा क्षेत्र में योग एवं वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। नगर निगम के इस प्रोजेक्ट के संबंध में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण किया। इस सेंटर में 60 मीटर चौड़ा पाथवे के साथ योग पार्क और ओपन जिम बनेंगे। पूरे परिसर को पौधरोपण के जरिए ग्रीन जोन में विकसित कराया जाएगा। महापौर ने अधिकारियों को डोमरी क्षेत्र में छठ व्रतियों के लिए पर्याप्त प्रकाश, चेंजिंग रूम और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि काशी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: आनंद काशी टाउनशिप में 1.5 हे. में होगा वन यह सेंटर भविष्य में बेहतर प्रोजेक्ट साबित होग...