वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: पिंडरा। कनकपुर में विद्यालय का खाद्यान्न लेने गई शिक्षिका से नशे में धुत कोटेदार के गाली गलौज और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता प्राथमिक विद्यालय रतवार बेगपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने ने फूलपुर थाने में तहरीर लेकर बताया कि सोमवार को दोपहर एमडीएम को खाद्यान्न लेने गई थी। कोटेदार की मां ने खाद्यान्न रिक्शे पर लदवा दिया तभी कोटेदार विवेक शर्मा पहुंचा। धुत कोटेदार ने गाली गलौज देते हुए धक्का देकर गिरा दिया और मोबाइल फेंक दिया। शिक्षिका की स्कूटी भी तोड़ दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: छात्रा से कथित दुर्व्यवहार पर मथुरापुर स्कूल में हंगामा, बीईओ ने दिया जांच का भरोसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...