वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग, मद्य निषेध विभाग और एनएसएस की तरफ से रविवार को सोनभद्र के जनजातीय क्षेत्र स्थित कोटा ग्राम पंचायत में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत विशेष व्याख्यान, जनजागरूकता रैली और नशा उन्मूलन अभियान चलाकर ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. भारती रस्तोगी, डॉ. जय प्रकाश यादव, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डॉ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ. संजय सोनकर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...