वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: हरहुआ। कोईराजपुर गांव में मंगलवार देर शाम बिजली के खंभे के स्टे तार में करंट उतर आने से एक भैंस की मौत हो गई। गांव निवासी ललपत यादव पशुओं को रिंगरोड फेज-2 के किनारे चरा रहे थे। इसी दौरान एक भैंस चरते-चरते सड़क किनारे लगे खंभे के स्टे तार के पास पहुंच गई। भैंस का शरीर स्टे तार से स्पर्श हुआ, वह तेज झटके के साथ कुछ दूरी पर जा गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Etah News: विद्युत पोल में उतरा करंट, संपर्क में आने से भैंस मरी, ग्रामीणों में दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...